Bihar Laghu Udyami Yojana 2024: बिहार सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गरीब परिवारों को रोजगार के लिए दो लाख रुपए देने की योजना की घोषणा की है। यह योजना बिहार के 94 लाख से भी ज्यादा गरीब परिवारों को लाभान्वित करेगी। योजना के तहत राशि तीन किश्तों में लाभार्थियों को दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत लाभार्थी लघु कुटीर उद्योगों में निवेश कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करते हुए 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमे जाति आधारित जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर चिन्हित गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये प्रदान करने की योजना है । इस योजना के तहत 94,03,312 परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है, और यह राशि तीन किश्तों में बाँटी जाएगी, और प्रत्येक परिवार का कोई एक ही सदस्य इससे लाभान्वित होगा।
Bihar Laghu Udyami Yojana 2024 की धनराशि मिलेगी 3 किश्तों में
इस योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana 2024) के अनुसार, लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि को तीन वर्षों में तीन किश्तों में बाँटा जाएगा। पहले वर्ष में, उन्हें 25% राशि मिलेगी, दूसरे वर्ष में 50%, और तीसरे वर्ष में फिर से 25% राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना पांच वर्षों के लिए लागू होगी
इस योजना के तहत एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को लाभ मिलेगा। यह योजना बिहार सरकार की ओर से गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा प्रयास है। इस योजना से गरीब परिवारों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
इस योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana 2024) के स्वीकृति के बाद, सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के मुआवजे में भी बढ़ोतरी की है। इसके अलावा कैबिनेट ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मृत्यु और विकलांगता की स्थिति में मिलने वाले मुआवजे में भी बढ़ोतरी की है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख और स्थाई विकलांगता होने पर 1 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह किसी मजदूर की प्राकृतिक मृत्यु के मामले में उसके परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में 50000 रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा, नीतीश कुमार सरकार ने बिहार लघु उद्यमी योजना के माध्यम से 62 उद्योगों को भी सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, लघु कुटीर उद्योगों में निवेश करने वाले उद्यमियों को आर्थिक समर्थन मिलेगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के स्रोतों की सृजनात्मकता में भी सहायता होगी।