Monday, July 14, 2025
Home मनोरंजन मनोज कुमार की कुछ बेहतरीन फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाये थे

मनोज कुमार की कुछ बेहतरीन फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाये थे

Manoj Kumar Films

by KhabarDesk
0 comment
Manoj Kumar Films

Manoj Kumar Films : “मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती” इस गाने की धुन जब भी कभी हमारे कानों में सुनाई देती है तो हमें याद आती है उस फिल्म की जिसमें भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देश प्रेम की झलक को सभी भारतीय बड़ी शिद्दत के साथ महसूस कर पाए थे और आज भी करते हैं। देशभक्ति से भरी  फिल्मों को हिंदी सिनेमा के परदे पर उतारने वाले, जाने माने अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। मनोज कुमार देशभक्ति से भरपूर फिल्मो और सामाजिक विषयों पर तीखा प्रहार करने वाली फिल्मों के लिए चर्चित थे।  उनकी फिल्मों में गजब का कैमरा वर्क और संगीत होता था। मनोज कुमार ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। देशभक्ति पर फिल्में बनाने के कारण ही उनको “भारत” कुमार भी कहा जाता था। मनोज कुमार ने अपने शानदार अभिनय से दर्शको के दिल मे एक अलग जगह बनाई थी। करीब 5 दशक के लंबे करियर में उन्होनें कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपने बेजोड़ अभिनय से लोगो को दीवाना बना लिया था। आज हम आपको उनकी कुछ शानदार फिल्मों के बारें मे बताएंगे।

मनोज कुमार की शानदार 10 फ़िल्में :

‘भारत कुमार’ के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार का निधन 87 साल की उम्र मे शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। उन्होने अपने फिल्मी करियर मे कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया। जिसकी वजह से इन्हें भारत कुमार के नाम से जाना जाने लगा। आज भी उनकी शहीद,उपकार और पूरब पश्चिम जैसी फ़िल्में राष्ट्रवाद,देश के प्रति जूनून को दर्शाती है। आज उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारें मे बात करेंगे।

 शहीद:

देशभक्ति की फिल्मों की बात की जाए तो मनोज कुमार से बेहतर देश भक्त का रोल कोई और अदा नहीं कर सकता है।  मनोज कुमार की फिल्म शहीद 1 जनवरी 1965 को रिलीज हुई थी। फिल्म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की बलिदान गाथा पर आधारित थी। फिल्म में मनोज कुमार के साथ प्रेम चोपड़ा, अनंत मराठे,कामिनी कौशल, निरूपा राय और प्राण जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म का डायरेक्शन एस राम शर्मा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.80 करोड़ का कलेक्शन किया था।

क्रांति:

फिल्म क्रांति में मनोज कुमार ने न सिर्फ अभिनय किया था, बल्कि वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोनों ही थे। मनोज कुमार के अलावा इस फिल्म में शशि कपूर, परवीन बॉबी, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे । यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी । फिल्म में  ब्रिटिश हुकूमत से क्रांतिकारियों को लोहा लेते और संघर्ष करते दिखाया गया था। इस फिल्म ने भारत में 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

उपकार:

इस फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार खुद थे । यह फिल्म 1967 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ महेश कोठारे ,आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा ,प्राण और कन्हैया लाल जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। उस समय इस फिल्म ने 3:30 करोड रुपए का कारोबार किया था। फिल्म की कहानी किसान का अपनी धरती से प्रेम और सामाजिक ताने-बाने में अच्छाई और बुराई के संघर्ष और रिश्तो की भावनात्मक डोर पर आधारित थी। मीडिया  इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया था कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने उन्हें भारत के किसानों की सच्चाई और उनके जीवन पर फिल्म बनाने को कहा था और उसके बाद ही उनके दिमाग में उपकार फिल्म का आइडिया आया था।

पूरब और पश्चिम :

यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार थे। उनके साथ इस फिल्म में सायरा बानो ,अशोक कुमार ,कामिनी कौशल, प्राण और प्रेम चोपड़ा जैसे मुख्य कलाकारों ने काम किया था। उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म थी। जिसने उस दशक में बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म पश्चिमी संस्कृति के सामने भारतीय संस्कृति की शाश्वत अमिट छाप को दिखाने वाली फिल्म थी, जिसमें भारतीय संस्कृति और सभ्यता अंत में पश्चिमी सभ्यता पर भारी पड़ती है। इस फिल्म का संगीत भी काफी मशहूर हुआ था। जिसमें मनोज कुमार द्वारा पर्दे पर गया गीत “जीरो दिया मेरे भारत ने” बहुत मशहूर हुआ था।

रोटी कपड़ा और मकान:

रोटी कपड़ा और मकान फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार थे। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, शशि कपूर ,मौसमी चटर्जी और प्रेमनाथ जैसे कलाकार भी शामिल थे । यह फिल्म उस समय 5.25 करोड रुपए कमा कर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।  रोटी कपड़ा और मकान फिल्म बेरोजगारी और महंगाई पर बहुत करारी चोट और मार्मिक तस्वीर पेश करती है। उसमें भी किस तरह से बेरोजगारी ने निजी जीवन में रोमांस को भी अछूता नहीं छोड़ा था दिखाया गया था। जिस वजह से यह फिल्म काफी चर्चित फिल्म हुई थी और अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी। जिसमें जीनत अमान और मनोज कुमार पर फिल्माया एक गीत “हाय हाय ये मजबूरी यह मौसम और यह दूरी तेरी दो टकिया दी नौकरी मेरा लाखों का सावन जाए” बहुत मकबूल हुआ था।

हिमालय की गोद में:

मनोज कुमार और माला सिन्हा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड रुपए की कमाई की थी । यह फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ माला सिन्हा, शशि कला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म में घोषित हुई थी।

गुमनाम: Manoj Kumar Films

फिल्म गुमनाम की बात की जाए तो यह मनोज कुमार की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह फिल्म 1965 में सिनेमा घर में आई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ महमूद, प्राण, हेलेन, नंदा जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.6 करोड रुपए की कमाई की थी। थ्रिलर फिल्म गुमनाम का सस्पेंस दर्शकों के बीच सिहरन पैदा कर देता था । उस समय दर्शकों में फिल्म ने एक अजीब सा क्रेज पैदा कर दिया था।

वह कौन थी:

मनोज कुमार की यह फिल्म भी सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया था।  इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ साधना, प्रवीण चौधरी, के सिंह ,राज मेहरा ,हेलेन और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकारों ने काम किया है। 1964 में रिलीज यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

दस नंबरी:

यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उस समय 4 .71 करोड रुपए कमाए थे। फिल्म मुख्य भूमिका में मनोज कुमार के साथ हेमा मालिनी और अमरीश पुरी ने काम किया था। यह फिल्म 1976 की शीर्ष हिट फिल्मों में शामिल थी।

हरियाली और रास्ता

1962 में रिलीज हुई फिल्म हरियाली और रास्ता के निर्देशक थे विजय भट्ट। इस फिल्म में मनोज कुमार और माला सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म की कहानी नायक के बचपन के प्रेम और उसके छूट जाने के बाद उस प्रेम को फिर से पानी की तड़प पर आधारित है। फिल्म का संगीत शंकर जयकिशन ने दिया था जो बहुत मशहूर हुआ था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign