Thursday, April 9, 2026
Home धर्म कर्म विघ्नहर्ता गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त और किये जाने वाले अचूक उपाय जो खोलेंगे धन के द्वार

विघ्नहर्ता गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त और किये जाने वाले अचूक उपाय जो खोलेंगे धन के द्वार

by Jai P Swarn
0 comment
Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024 : देवों के देव महादेव के पुत्र श्री गणेश जी का जन्मोत्सव भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को हुआ था। जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है । इस वर्ष ये त्यौहार 7 अगस्त 2024 को है। गणेश जी को लम्बोदर,गजानन,एकदंताया,वक्रतुण्ड आदि अनेक नामो से पुकारा जाता है ।

गणेश चतुर्थी 2024:

गणेश चतुर्थी पर प्रमुख रूप से गणपति जी की पूजा की जाती है । इस दिन घर घर गणपति जी विराजते है । यह त्यौहार 10 दिनों तक मनाया जाता हैं । चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक पूरे उल्लास और उमंग के साथ उत्सव मनाया जाता है । विघ्न्हर्ता की पूजा पाठ सच्चे मन से करने से हमारे सभी प्रकार के कष्टो और दुखों का नाश होता है । भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को देने वाले देवता माने गये हैं । इस दिन की गयी गणेश जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती हैं और इस दिन किये गये गणपति जी के उपाय विशेष फलदायी होते हैं।

गणपति स्थापना की तिथि और शुभ मुहूर्त:

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 सितंबर की दोपहर को 3 बजकर 1 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन अगले दिन शनिवार 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर बप्पा का आगमन  7 सितंबर, दिन शनिवार से होगा। इसी दिन गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना होगी और व्रत रखा जाएगा।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त:

वहीं अगर स्थापना के शुभ मुहूर्त की बात की जाये तो, गणपति जी मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुबह 11 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आप इस दौरान गणपति जी की पूजा आराधना  कर सकते हैं।

गणेश चतुर्थी पर किये जाने वाले खास उपाय:

कर्ज से छुटकारा पाये:

अगर आप भी अपनी जिंदगी मे कर्जे से बहुत परेशान हैं  तो आपको ये खास उपाय जरुर करना चाहिए । इसके लिये आपको ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए और श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करना चाहिए । इस उपाय से धन के रास्ते खुलेंगे और अर्थिक स्तिथि मे सुधार होगा ।

मानसिक और पारिवारिक शांति के लिये:

यदि अपाके घर में लडाई, झगड़े,  मानसिक अशांति रहती हैं तो आप भी ये उपाय करे । स्नान से निवृत होकर एक लोटा जल लीजिये फिर उसमे हल्दी मिला ले। फिर यथाविधि गणपति जी के मंत्रो का एक माला जाप करें। गणपति जी से कामना करे की वो आपके घर के सारे कलेश मिटाये और मानसिक शान्ति प्रदान करे। इसके बाद वो जल दूर्वा से पहले मंदिर में फिर पूरे घर में छिड़क दें।

मनचाहे जीवन साथी की कामना के लिये:

अच्छे जीवन साथी की कामना के लिये 21 दूर्वा के साथ भगवान गणपति जी को 11 मोदक का भोग लगाना चहिये। ये प्रसाद आप खुद भी खा सकते और लोगो में बांट भी सकतें हैं ।

संतान के विवाह के लिये उपाय:

यदि आपके घर में आपके बेटे का विवाह तय नही हो रहा या फिर तय होकर टूट जाता है तो, गणेश चतुर्थी के दिन पीले रंग की मिठाई का भोग लगायें। वहीं लडकी के विवाह मे अड़चनें आ रही हैं तो गणपति जी को मालपुए का भोग लगाना चाहिए ।

धन सम्बंधित समस्या हैं तो:

यदि आप अर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति जी की पूजा करें, इस दिन भोग में गणपति जी को गुड़ और घी का भोग लगाये। इसके बाद उसी समय गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । पूजा समापन के बाद आप गुड़ और घी के भोग को गाय को खिला दे। कुछ दान गरीबों को निकाल दे। ऐसा करने से धन के रास्ते खुलते हैं ।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign