Haryana Assembly Election Julana Seat 2024: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। हरियाणा के जींद में जुलाना विधानसभा सीट से पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है, अब आप पार्टी ने भी विनेश फोगाट के खिलाफ एक दूसरी महिला पहलवान को मैदान में उतार दिया है। चुनाव के अखाड़े में दोनों पहलवानों के सियासी दांव पेच देखने लायक होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने बुधवार को कुछ और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं। इस लिस्ट में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना सीट से डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की महिला रेस्लर कविता दलाल को विनेश फोगाट के सामने उतारा है। कविता दलाल को लेडी खली के नाम से भी जाना जाता है। कविता दलाल ने रेसलिंग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक अलग पहचान बनाई है।
हरियाणा की जुलाना सीट (Haryana Assembly Election Julana Seat 2024) से चुनावी दंगल में दो महिला पहलवान होगीं आमने-सामने
विनेश फोगाट को जुलाना सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद से हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट हॉट सीट बन कर सामने आयी है । जुलाना सीट से ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया हैं। वहीं दूसरी तरफ आप पार्टी ने जुलाना विधानसभा सीट पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व पहलवान, कविता दलाल को चुनावी मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को कुल दो लिस्ट जारी की है। बुधवार को जारी लिस्ट मे 32 उम्मीदवारों के नाम है । कांग्रेस के साथ गठबंधन ना होने के बाद आप पार्टी अब हरियाणा की कई सीटों पर कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकती है।
बीजेपी ने पहलवानों के मुकाबले में उतारा पायलट
बीजेपी ने इस सीट पर पायलट योगेश बैरागी को उम्मीदवार बनाया है। 35 साल के योगेश बैरागी एक प्रमुख एयरलाइंस में सीनियर पायलट रह चुके हैं। देखा जाये तो जुलाना सीट का मुकाबला अब दिलचस्प हो गया है ।
कविता दलाल की राजनीतिक शुरुआत:
लेडी खली के नाम से मशहूर कविता दलाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2022 में की थी, जब उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। कविता जुलाना विधानसभा क्षेत्र के मालवी गांव की रहने वाली है। कविता बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू हैं। इसके साथ डब्ल्यू डब्ल्यूई में भारत की प्रथम महिला रेसलर रही हैं। कविता ने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में 75 किग्रा महिला भारोत्तोलन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। दिलचस्प बात यह है कि कविता ने जंतर मंतर पर विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों के साथ आंदोलन में हिस्सा लिया था।
जुलाना सीट (Haryana Assembly Election Julana Seat 2024) से किन उम्मीदवारों की है दावेदारी:
जुलाना के दंगल में बाजी कौन मारेगा? मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। देखने वाली बात है कि जुलाना सीट पर जहां कांग्रेस ने विनेश फोगाट को उतारा है, तो आप पार्टी की तरफ से कविता दलाल उम्मीदवार है। और वहीं, भाजपा की ओर से पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी और जे जे पी के वर्तमान विधायक, अमरजीत सिंह ढांढा ने इस दंगल को और भी रोमांचक बनाने के लिए कमर कस ली है। अब देखना ये है कि इस दंगल में किसका दांव-पेंच काम आएगा और जीत का मेडल किसके हाथ लगेगा?
बबीता आर्या