Friday, January 16, 2026
Home हेल्थ & फिटनेस गुड़ है गुणकारी : वेट लॉस के साथ त्वचा को भी बनाता है साफ और चमकदार

गुड़ है गुणकारी : वेट लॉस के साथ त्वचा को भी बनाता है साफ और चमकदार

Benefits of Jaggery

by KhabarDesk
0 comment
Benefits of Jaggery

Benefits of Jaggery:  भारत में भोजन के बाद मीठा खाने की परंपरा बहुत पुरानी है। पारंपरिक रसोई में मीठे में सबसे पहले गुड़ ही आता था। गुड़ का उपयोग सदियों से मीठा बनाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक इस्तेमाल में भी किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि खाना खाने के बाद मीठे में यदि गुड़ का सेवन किया जाए तो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है

गुड़ सदियों से है भारतीय रसोई का हिस्सा :

हमारे देश में सदियों से गुड़ को एक मिठाई के रूप में जाना जाता है। गुड़ स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है । यह गन्ने के रस से बनी एक प्राकृतिक मिठाई है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने के अनेक फायदे होते हैं । गुड़ खाने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। सर्दियों में गुड़ हमें सर्दी खांसी और जुकाम से भी निजात दिलाता है। प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इस आलेख में हम आपको गुड़ से जुड़े अनेक लाभ बताने जा रहे हैं। जो आपके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और आपको कई बिमारियों से छुटकारा दिला सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाएं:

गुड़ में पाए जाने वाले आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए गुड़ एक अच्छा स्रोत माना गया है। जोड़ों में यदि दर्द की समस्या हो तो गुड़ और अदरक के रस का उपयोग करना चाहिए।

कब्ज में भी फायदेमंद

गुड़ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में बेहद सहायक होता है। यदि गैस की समस्या होती हो तो एक टुकड़े गुड़ का सेवन एक गिलास पानी या दूध के साथ करना चाहिए ऐसे में गैस की समस्या से निजात मिलती है और पेट साफ होता है। प्रतिदिन खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है

एनिमिया और पीरियड से सम्बंधित परेशानी से निजात :

यदि आप खून की कमी से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं तो गुड़ आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। गुड़ में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओ का निर्माण करता है और खून की कमी को पूरा करता है। सुबह बासी मुंह गुड़ चना का सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है और शरीर बलवान बनता है। गुड़ मे कुछ ऐसी चीजे पायी जाती हैं जो महिलाओं मे प्री मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाती है । इसके नियमित सेवन से मूड बेहतर होता हैं ।

त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है:

गुड़ हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हमारे शरीर से टॉक्सिंस को बाहर कर हमारी त्वचा को बेहद साफ और चमकदार बनाता है। गुड़ हमारे शरीर के रक्त संचार को बेहतर बनाता है। गुड़ खाने से मुहासे की समस्या भी नहीं होती है।

सर्दी जुकाम और कफ की समस्या:

सर्दियों में अक्सर सभी को सर्दी जुकाम की समस्या हो जाती है। यदि आपके गले में खराश हो तो तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसको गुड़ में मिलाकर सेवन करने से गले की खराश से राहत मिलती है। यदि आपको जुकाम हो गया है तो अदरक और गुड़ की चाय का सेवन करना भी लाभप्रद होता है। सर्दियों में आप अदरक गुड़ काली मिर्च और तुलसी के काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको सर्दी जुकाम में आराम मिलेगा ।

वेट लॉस (Weight Loss):

गुड़ के अनेक फायदे हैं। गुड़ में मौजूद प्राकृतिक फाइबर हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं यह हमारे शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकाल कर मेटाबॉलिज्म को सही रखते हैं । गुड़ में मौजूद पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस करके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। जिसकी वजह से वजन तेजी से घटता है।

बबीता आर्या

Disclaimer: ये लेख  केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign